21.2 C
Jabalpur
October 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नोएडा : संदिग्ध हालातों में कूदी महिला की मौत, कारणों की जांच जारी

गौतमबुद्ध नगर, 25 अप्रैल | दिल्ली से सटे नोएडा में एक महिला की बहुमंजिला इमारत से संदिग्ध हालातों में गिरने से मौत हो गयी। हादसे की जांच पुलिस कर रही है। अभी तक हादसे के पीछे की वजह का सही पता नहीं चल पाया है। घटना की पुष्टि गौतमबुद्ध नगर जिले के पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को आईएएनएस से की। उन्होंने बताया, जिस महिला की मृत्यु हुई उसकी उम्र करीब 37 साल थी। घटना शनिवार तड़के करीब 4 बजे की पता चली है।

प्रवक्ता के मुताबिक, पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता लग पायेगी। हादसा अंतरिक्ष गोल्फ व्यू में हुआ। पुलिस छानबीन में पता चला है कि महिला इस अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से नीचे गिरी थी।

अन्य ख़बरें

चुनौतियां हर राह में हैं, वरिष्ठों के मार्गदर्शन और युवाओं की ऊर्जा से जीतेंगे यूपी चुनाव: आराधना मिश्रा

Newsdesk

महागठबंधन में फूट पर बोले मंत्री अशोक चौधरी- यह कोई नई बात नहीं, आपसी समझ की कमी से बिगड़ते हैं हालात

Newsdesk

चाहे देशभर में यूसीसी लागू हो जाए, हम कुरान और शरीयत पर अमल करेंगे : मौलाना साजिद रशीदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading