October 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

फिल्म ठग लाइफ से कमल हासन की पहली झलक आई सामने, दुलकर सलमान भी जुड़े

कमल हासन पिछले लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म केएच234 को लेकर चर्चा में हैं। इसके निर्देशन की कमान मणिरत्नम ने संभाली है। फिल्म को लेकर तरह-तरह की जानकारी सामने आती रहती है।अब कमल की इस फिल्म से उनके लुक के साथ ही इसके शीर्षक की घोषणा हो गई है।इस फिल्म का नाम ठग लाइफ रखा गया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की पहली झलक दिखाई है, जिसमें वह धांसू अवतार में नजर आ रहे हैं।ठग लाइफ से कमल का पहला लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें उनका पूरा चेहरा ढका हुआ है और बस उनकी आंखें दिख रही हैं।फिल्म में दुलकर सलमान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कमल और दुलकर के अलावा जयम रवि, तृषा, अभिरामी और नासिर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।ठग लाइफ एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे एक साथ कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।यह फिल्म अगले साल तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।राज कमल इंटरनेशनल फिल्म्स और मद्रास टॉकीज बैनर के तहत कमल हासन, मणिरत्नम, आर. महेंद्रन और शिव अनंती द्वारा निर्मित, यह फिल्म उदयनिधि स्टालिन द्वारा प्रस्तुत की गई है। एआर रहमान द्वारा संगीत तैयार करने, संपादक के रूप में श्रीकर प्रसाद और छायाकार के रूप में रवि के चंद्रन के साथ, फिल्मांकन जल्द ही शुरू होने वाला है।

अन्य ख़बरें

आर. माधवन और विशाल फुरिया की जोड़ी मचाएगी डर का आतंक, डायरेक्टर बोले- ‘रूह तक उतर जाएगा खौफ

Newsdesk

पापा, आप बुरा आदमी कैसे बन सकते हैं’, ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाने पर बेटे ने यश से पूछा सवाल

Newsdesk

इरादों की पक्की टिस्का और रूबी: एक ने संघर्ष से पाया मुकाम, दूसरी ने स्टारडम छोड़ चुना अध्यात्म

Newsdesk

Leave a Comment