40.6 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

उप्र : नाबालिग जोड़े के साथ मारपीट करने के आरोप में 9 गिरफ्तार

महाराजगंज (उप्र), 11 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक नाबालिग जोड़े को कथित तौर पर नौ लोगों द्वारा पोल से बांधकर उनकी पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कथित तौर पर यह घटना 10 दिन पहले हुई थी, लेकिन इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुवार को आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

किशोरी के परिवार वालों ने भी लड़के के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा, “वीडियो का संज्ञान लेते हुए महाराजगंज जिले के गुघली पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला लड़की के परिवार से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पोक्सो अधिनियम के तहत लड़के के खिलाफ है। लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।”

एसपी ने कहा, दूसरा मामला उन लोगों के खिलाफ है जिन्होंने जोड़े को बांध दिया था और उनकी पिटाई की थी, जबकि तीसरा मामला आईपीसी की धारा 228 (ए) के तहत उस सोशल मीडिया अकाउंट पर दर्ज की गई है जिसने पीड़ितों की पहचान उजागर करते हुए वीडियो प्रसारित किया था।

पुलिस ने कहा कि जोड़े पर हमला करने वालों की पहचान भोलू प्रजापति, पवन प्रजापति, सहिलेश यादव, अजीत, मोहित, विश्वामित्र, मंजीत यादव, फूलबदन यादव और अवधेश प्रजापति के रूप में की गई है।

अन्य ख़बरें

‘आप’ को ‘जोर का झटका’, इन सांसदों ने किया पार्टी छोड़ने का ऐलान, राघव चड्ढा ने गिनाए नाम

Newsdesk

केरल हाईकोर्ट ने त्रिशूर पूरम से पहले हाथियों के साथ दुर्व्यवहार के आरोप वाली याचिका पर नोटिस जारी किया

Newsdesk

झारखंड के खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और धनबाद में 1,249 करोड़ की लागत से बनेंगे मेडिकल कॉलेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading