30.8 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल गंगा संवर्धन, पेयजल आपूर्ति, सीवेज परियोजना और उद्यान विभाग के कार्यों की  निगमायुक्त ने की समीक्षा

*

*सभी अधिकारियों को फील्ड पर रहकर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराने दिए निर्देश*
जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की गहन समीक्षा की। बैठक के दौरान आयुक्त का रुख स्पष्ट और परिणामोन्मुखी रहा। उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देश दिए कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ सहित जल आपूर्ति और सीवेज जैसे बुनियादी कार्यों के परिणाम आगामी 15 दिनों के भीतर जमीन पर दिखने चाहिए।
आयुक्त श्री अहिरवार ने शहर की जीवनरेखा जल स्त्रोतों से जुड़ी योजनाओं और कार्यों को लेकर अधिकारियों को कड़े और सकारात्मक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने बैठक में अधिकारियों को फील्ड पर रहकर सीधे कार्यों की निगरानी करने को कहा गया है।
**गुणवत्ता से समझौता नहीं*
बैठक के दौरान उन्होंने जोर दिया कि कार्य न केवल समय पर पूरे हों, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी उच्च स्तर की हो।
*जल एवं स्वच्छता पर फोकस*
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के पुनरुद्धार और सीवेज परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए गए, ताकि शहरवासियों को जलभराव और गंदगी से निजात मिल सके।
**हरियाली और सौंदर्य* निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने उद्यानों के रखरखाव और शहर के सौंदर्यीकरण की योजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिससे जनता को बेहतर सार्वजनिक स्थान मिल सकें।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य आम नागरिकों के लाभ के लिए धरातल पर उतारना है।

अन्य ख़बरें

बच्चियों का पीछा कर परेशान करने वाले बदमाश को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया

Newsdesk

बरगी नहर में 3 बच्चियां बहीं, सालीवाड़ा की घटना

Newsdesk

बच्चों को राहत : नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल 30 अप्रैल तक बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading