September 5, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

असम सरकार 40 हजार संविदा शिक्षकों को करेगी नियमित

गुवाहाटी, 14 नवंबर । असम सरकार ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों में अनुबंध के आधार पर कार्यरत लगभग 40 हजार शिक्षकों को नियमित करने का फैसला किया है।

राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने कहा, “25,000 से अधिक टीईटी योग्य शिक्षक हैं ,जो राज्य भर के प्राथमिक विद्यालयों में अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं, इसके अलावा 9,500 संविदा शिक्षक भी प्राथमिक विद्यालयों में लगे हुए हैं।”

उन्होंने कहा, 4,500 शिक्षक हैं जो कक्षा 9 और 10 में पढ़ने वाले छात्रों की कक्षाएं लेते हैं। हमने उन सभी को नियमित करने का फैसला किया है।”

इस वर्ष अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण के दौरान, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लगभग 40 हजार शिक्षकों की नौकरियों को नियमित करने की राज्य सरकार की योजना की घोषणा की थी।

पेगु ने संवाददाताओं से कहा, हमने पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अगले साल मार्च का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने यह भी कहा कि संविदा शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना नहीं की जायेगी.

“जो लोग नियमित पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे, उन्हें नई नियुक्ति प्राप्त हुआ माना जाएगा।”

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इसरो वैज्ञानिकों को बधाई

Newsdesk

नेपाल में भयानक बाढ़ के बाद तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव से पहले कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा बैठक, आईजीपी कश्मीर ने तैयारियों का लिया जायजा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading