October 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जमानत खारिज होने के बाद हाईकोर्ट जाएंगे रिया, शोविक चक्रवर्ती

मुंबई, 11 सितंबर | मुंबई की एक विशेष कोर्ट ने शुक्रवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा दायर ड्रग्स मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और चार अन्य की जमानत याचिका खारिज कर दी। यह जानकारी एडवोकेट सतीश मानशिंदे ने दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी छह आरोपियों को जमानत दिलाने के लिए वह अगले सप्ताह बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।

मानशिंदे ने मीडिया से कहा, “एक बार हमें एनडीपीएस विशेष कोर्ट के आदेश की एक प्रति मिल जाए, तो हम बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करने के बारे में अगले सप्ताह फैसला करेंगे।”

आगे राहत मिलने तक रिया (28) भायकुला जेल में रहेंगी। उन्हें 8 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

कैटरीना कैफ का ट्रोल्स को करारा जवाब- कैसी वापसी? अपने समय पर फिट होऊंगी मैं

Newsdesk

चंकी पांडे ने बेटी अनन्या को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की लालबागचा राजा के दर्शन की तस्वीर

Newsdesk

Leave a Comment