30.8 C
Jabalpur
April 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बचाव के कुछ घंटे बाद व्हेल का बच्‍चा समुद्र तट पर पाया गया मृत

रत्नागिरी, 16 नवंबर  । बचाव के कुछ ही घंटों बाद ही रत्नागिरी तट के पास अरब सागर में पांच टन वजनी व्हेल के बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार तड़के उसका शव गणपतिपुले समुद्र तट पर फिर से बहकर आ गया। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विशेषज्ञों को संदेह है कि व्‍हेल के बच्‍चे को लगभग चार दिनों तक पानी से बाहर खुले में रहने के कारण निर्जलीकरण का सामना करना पड़ा होगा, साथ ही मां से अलग होने के कारण भूखा रहा होगा।

बच्चेे की बाई लगभग 30 फीट और वजन लगभग 5000 किलोग्राम था। वह पहली बार सोमवार को भोर में समुद्र तट की रेत में फंसा हुआ पाया गया था।

इसके बाद उसे बचाने के लिए जिला अग्निशमन विभाग, पुलिस, मत्स्य पालन विभाग, भारतीय तट रक्षक, पर्यावरणविद्, एक निजी कंपनी और स्थानीय स्वयंसेवकों नेे एक अभियान शुरू किया।

मदद के लिए दो क्रेन और एक जेसीबी भी तैनात की गई थी।

लगभग 40 घंटेे की मेहनत के बाद, बचाव दल बुधवार रात 2 बजे. उसे रेत से समुद्र में धकेलने में कामयाब रहा।

घटनाक्रम पर नजर रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि गहरे पानी में सुरक्षित वापस जाने के बाद, बच्‍चा समुद्र तट से कुछ दूरी पर कम से कम तीन बार दिखाई दिया और फिर अंत में पानी में गायब हो गया।

लेकिन गुरुवार तड़के स्तनपायी का शव गणपतिपुले समुद्र तट पर बहकर आ गया।

अन्य ख़बरें

मिजोरम ने सीमा पार नशीले पदार्थों के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज की

Newsdesk

उल्टा लटका कर सीधा कर दूंगा’, गृह मंत्री अमित शाह ने ‘टीएमसी के गुंडों’ को दी चेतावनी

Newsdesk

अरुणाचल: सेना की ‘स्पीयरहेड डिवीजन’ सीमावर्ती घाटियों में स्वच्छता अभियान का कर रही नेतृत्व

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading