25.5 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइलव्यापार

भारत में सोमवार से गैलेक्सी जेड फोल्ड2 प्री बुक करें, कीमत 1.5 लाख रुपये

नई दिल्ली, 11 सितम्बर | सैमसंग ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में अपने अत्याधुनिक फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी फोल्ड2 5जी के लिए प्री-बुकिंग 14 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से शुरू कर रहा है। इस फोन की कीमत 149,999 रुपये है। जो लोग इस फोन के मालिक बनना चाहते हैं वे इसे सैमसंग डॉट कॉम और सभी अग्रणी रिटेल स्टोर्स पर जाकर प्री-बुक करा सकते हैं। प्री-बुकिंग के लिए अभी मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज रंग उपलब्ध हैं।

जो लोग इस फोन को प्री-बुक करेंगे, उन्हें 12 महीने के लिए नो कॉस्ट ईएमआई की सुविधा मिलेगी। यह सुविधा सैमसंग एक्सपीरिएंस स्टोर और सैमसंग डॉट कॉम पर मिलेगी। साथ ही इसके अलावा यूट्यूब प्रीमियम चार महीने के लिए फ्री मिलेगा और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस 365 इनके लिए 22 फीसदी डिस्काउंट पर उपलब्ध होगा।

सैमसंग ने बीते मंगलवार को अपना तीसरा फोल्डेबल डिवाइस-गैलेक्सी जेड फोल्ड2 लॉन्च किया था। इस शानदार फोन में 6.2 इंच का कवर स्क्रीन है। साथ ही इसका मेन स्क्रीन खुलने पर 7.6 इंच का है।

सैमसंग के मुताबिक गैलेक्सी फोल्ड में 4.6 इंच का कवर स्क्रीन और 7.3 इंच का मुख्य स्क्रीन है और इस आधार पर गैलेक्सी जेड फोल्ड2 काफी उन्नत है। यह फोन 12जीबी रैम व 512जीबी मेमोरी और 12जीबी रैम व 256जीबी मेमोरी के साथ उपलब्ध है।

गैलेक्सी जेड फोल्ड2 में 4500एमएएच की बैटरी है, जो गैलेक्सी फोल्ड (4380एमएएच) तुलना में शक्तिशाली है। गैलेक्सी जेड फोल्ड2 सैमसंग का तीसरा फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इससे पहले कम्पनी गैलेक्सी फोल्ड और गैलेक्सी जेड फ्लिप लॉन्च कर चुकी है।

गैलेक्सी जेड फोल्ड2 मिस्टिक ब्लैक और मिस्टिक ब्रांज रंगों में उपलब्ध है। यह फोन दुनिया भर के 40 बाजारों में उपलब्ध होगा, जिसमें अमेरिका और दक्षिण कोरिया प्रमुख है।

फोन को अमेरिका और दक्षिण कोरिया में 18 सितम्बर से हासिल किया जा सकता है, जबकि इसकी प्री बुकिंग एक सितम्बर से शुरू हो गई है।

नए डिवाइस में 10 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है और रियर कैमरे में तीन सेंसर लगे हैं। रियर कैमरों में 12एमपी अल्ट्रा वाइड, 12एमपी वाइड एंगल और 12एमपी टेलीफोटो कैमरा है, जिसके साथ 10एक्स जूम उपलब्ध है।

अन्य ख़बरें

एआई के बढ़ते इस्तेमाल से चीन में युवाओं की नौकरियों पर मंडराया खतरा

Newsdesk

भारत तेज विकास के दौर में कर रहा प्रवेश, एआई से सामने आएंगे नए सेक्टर्स : एन चंद्रशेखरन

Newsdesk

ओडिशा में बनेगी ‘सिलिकॉन वैली’, सरकार को मिले 23,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading