May 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

छत्तीसगढ़ मेें 67 फीसदी मतदान

रायपुर, 17 नवंबर । छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के अंतर्गत द्वितीय चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में 67 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। एक स्थान पर नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने की कोशिश, मगर अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक हुआ।

राज्य में मतदान को लेकर लोगों में खास उत्साह रहा, यहां मतदान शुरु होने से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतारें भी नजर आने लगी थी। शुरुआत में मतदान की रफ्तार धीमी रही, मगर दिन चढ़ने के साथ मतदान ने गति पकड़ी, 11 बजे तक 19.65 प्रतिशत मतदाता मतदान कर चुके थे। शाम 5 बजे तक मतदान 67.34 प्रतिशत हो चुका था।

एक स्थान पर नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने की कोशिश, किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। अधिकांश स्थानों पर मतदान शांतिपूर्वक हुआ। राज्य में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण में 90 में से 20 सीटों पर मतदान हुआ और शेष 70 सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। इस चरण में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग हैं।

अन्य ख़बरें

नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, जताया आभार

Newsdesk

काल वैशाखी ने बदला मौसम का मिजाज

Newsdesk

जन सुरक्षा सर्वोपरि: लाइफ जैकेट अनिवार्य, गौरीघाट पर सख्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading