23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

राजस्थान विधानसभा चुनाव: आज बीकानेर में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, दो जनसभाओं को भी करेंगे संबोधित

राजस्थान/ नई दिल्ली, 20 नवंबर । राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को प्रदेश में धुआंधार चुनाव प्रचार करते हुए नजर आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को राजस्थान के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, वह सोमवार शाम को बीकानेर में एक रोड शो करेंगे और जनता से पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।

बीकानेर के रोड शो से पहले प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान में दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। राजस्थान पहुंचकर पीएम मोदी सबसे पहले दोपहर 12 बजे के लगभग पाली के जाडन में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर 3:30 बजे के लगभग पीलीबंगा में भी एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पाली और पीलीबंगा की चुनावी रैली के बाद वह शाम को 5:30 बजे के लगभग बीकानेर पहुंचेंगे जहां उनका एक रोड शो करने का कार्यक्रम तय है।

आपको बता दें कि, राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading