33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

पुलवामा में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार : पुलिस

श्रीनगर, 12 सितंबर | जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने शनिवार को इसकी सूचना दी कि उनके द्वारा पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में अंसार गजवा-तुल-हिंद (एजीएच) आतंकवादी संगठन के साथ संबंध रखने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा, “त्राल क्षेत्र के संदिग्ध आदिल अहमद हजाम को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। वह त्राल क्षेत्र में एजीएच आतंकियों को रहने की जगह, रसद और अन्य तमाम सुविधाएं मुहैया कराता था जैसे कि हथियारों व गोले-बारूद को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना। उसके पास से कई अवैध हथियार जब्त किए गए।”

आतंकियों के सहयोगियों को ओवरग्राउंड वर्कर्स के नाम से भी जाना जाता है।

ये आतंकी संगठनों के लिए आंख और कान की तरह काम करते हैं। इनके द्वारा आतंकियों के रहने की जगह, एक जगह से दूसरे जगह तक जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की जाती है। ये सुरक्षा बलों की गतिविधियों पर नजर रखकर आतंकियों को चौकन्ना किए रहते हैं, ताकि इनकी घेराबंदी और तलाशी अभियान से बच सकें।

अन्य ख़बरें

81 हजार से अधिक पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया में समयबद्ध चयन सुनिश्चित करें: सीएम योगी

Newsdesk

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने एसआईआर में कमजोर वर्गों के वोटों की रक्षा के लिए कार्य योजना तैयार की

Newsdesk

वैश्विक संकट के बीच भारत के लिए राहत की खबर, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित निकला तेल टैंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading