31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

कराची में इमारत में आग, 4 की मौत

कराची, 12 सितम्बर | पाकिस्तान के कराची शहर में शनिवार को एक रिहायशी तीन मंजिला इमारत में आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कराची के एनजीओ सेलानी वेलफेयर के रेस्क्यू वर्कर सलमान कुरैशी के हवाले से खबर दी है कि शहर के एक घने बसे इलाके में स्थिति इमारत की पहली मंजिल पर शार्ट सर्किट के कारण आग लगी।

कुरैशी ने बताया कि आग शनिवार सुबह लगी लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण राहत कार्य में देरी हुई।

मारे गए चारो लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। कुरैशी ने बताया कि बाकी की मंजिलों पर रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

कुछ लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें से एक व्यक्ति तीसरी मंजिल से अपनी जान बचाने के लिए कूद गया।

अन्य ख़बरें

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

Newsdesk

डोनाल्ड ट्रंप-मैक्रों की अहम मुलाकात, ईरान डील और तेल कीमतों पर हुई चर्चा

Newsdesk

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading