October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

मेघालय मानवाधिकार आयाेेग ने वर्षों से वेतन का भुगतान न होने, कर्मचारी की मौत पर सरकार से रिपोर्ट मांगी

शिलांग, 27 नवंबर। मेघालय मानवाधिकार आयोग (एमएचआरसी) ने परिवहन विभाग के संविदा कर्मचारियों को दो से तीन साल तक वेतन का भुगतान न करने और एक कर्मचारी की मौत की रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। एमएचआरसी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एमएचआरसी के सचिव फेडरिक एम डोप्थ ने कहा कि इसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति टी वैफ़ेल (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता वाले आयोग ने मेघालय के मुख्य सचिव डी.पी. वाहलांग को पूरे मामले की जांच करने और 15 दिन.के भीतर आयोग को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के लिए नोटिस जारी किया है।

एमएचआरसी सचिव ने कहा कि आयोग ने स्थानीय मीडिया में रिपोर्ट आने के बाद स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला उठाया कि दक्षिण गारो हिल्स जिले में परिवहन विभाग के छह संविदा कर्मचारियों को दो से तीन साल से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है और एक कर्मचारी की हाल ही में मृत्यु हो गई है। उन्हें अभी भी 20 महीने से अधिक का बकाया भुगतान किया जाना बाकी है।

मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि परिवहन विभाग के एक सूत्र के अनुसार, कुछ कर्मचारियों का बकाया 36 महीने से अधिक समय से लंबित है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

बांग्लादेश: 16 दिनों में 6 मदरसों में बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले, देशभर में आक्रोश

Newsdesk

पाकिस्तान में मानवाधिकार वकील दंपति को 10-10 साल की जेल

Newsdesk

Leave a Comment