31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

ग्रीस में प्रवासियों को ले जा रही नाव पलटी, 3 की मौत

एथेंस, 15 सितम्बर | ग्रीस के क्रेटे द्वीप के करीब प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के समुद्र में पलटने से तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई। नाव में सवार 53 अन्य लोगों को हालांकि बचा लिया गया है। ग्रीस के कोस्ट गार्ड ने एक बयान जारी कर इस घटना की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक द्वीप से 12 समुद्री मील पर डूबी नाव में सवार लोगों की खोज के लिए नेवी फ्रीगेट, एअर फोर्स हेलीकॉप्टर और नावों की मदद से खोज अभियान चलाया गया।

मारे गए तथा बचाए गए लोगों की नागरिकता का खुलासा नहीं किया गया है।

साथ ही यह भी ठीक से पता नहीं चल सका है कि नाव पर कितने प्रवासी सवार थे।

अन्य ख़बरें

स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा

Newsdesk

डोनाल्ड ट्रंप-मैक्रों की अहम मुलाकात, ईरान डील और तेल कीमतों पर हुई चर्चा

Newsdesk

अंडर-17 वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम घोषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading