भाजपा ने एक बार फिर लोगों को चौंका दिया है। पार्टी ने मंगलवार को पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा को राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।
25 नवंबर के विधानसभा चुनाव में जयपुर जिले के सांगानेर से चुने गए शर्मा भाजपा की राज्य इकाई में पदाधिकारी रहे हैं।


