32.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

लगातार 5वें दिन घटे डीजल के दाम, पेट्रोल स्थिर

नई दिल्ली, 29 सितम्बर | तेल विपणन कंपनियों ने डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन कटौती की लेकिन पेट्रोल के दाम में स्थिरता का सिलसिला जारी रहा। डीजल फिर देश के चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। लगातार पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में डीजल का दाम 65 पैसे प्रति लीटर घट गया है जबकि सितंबर में अब तक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की कीमत में 2.93 रुपये लीटर गिरावट आई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल का दाम घटकर क्रमश: 70.63 रुपये, 74.15 रुपये, 77.04 रुपये और 76.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है। हालांकि, चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है और यह क्रमश: 81.06 रुपये, 82.59 रुपये, 87.74 रुपये और 84.14 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

उधर, कच्चे तेल में दो दिनों की तेजी के बाद फिर नरमी आई है। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के दिसंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.61 फीसदी की नरमी के साथ 42.61 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के नवंबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 40.70 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

अन्य ख़बरें

उत्पादन स्थिर रहने के संकेत: सरकार ने कहा- कीट प्रकोप नहीं, खरीद व्यवस्था रही मजबूत

Newsdesk

ईरान का हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला, खाड़ी देशों से भारत आ रही और भी उड़ानें

Newsdesk

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच केंद्र सक्रिय, पीयूष गोयल 27 अप्रैल को निर्यातकों से मिलेंगे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading