November 2, 2026
सी टाइम्स
Uncategorized

राजस्थान: नए सीएम भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक मामले में एसआईटी का किया गठन

जयपुर, 16 दिसंबर । राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पेपर लीक मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाने की घोषणा की है।

शुक्रवार को सीएमओ में अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा, “युवाओं का भविष्य दांव पर लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि भविष्य में पेपर लीक न हो। आरोपियों को सजा दिलायी जायेगी।”

उन्होंने कहा, “किसी भी तरह का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में संगठित अपराध को खत्म करने के लिए एंटी गैंगस्टर्स टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलाने का भी संकेत दिया है।

भजनलाल ने कहा, “हम अपने घोषणा पत्र के आधार पर काम करेंगे। हम जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे और अंतिम व्यक्ति को समर्थन देने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए जिस तरह का काम किया है, वैसा ही हम भी करेंगे। हमारी सरकार महिलाओं और लड़कियों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराना प्राथमिकता होगी।”

”कानून-व्यवस्था में सुधार और भ्रष्टाचार को खत्म करना भी सरकार की प्राथमिकता होगी।”

अन्य ख़बरें

कान्हा-किसली के वनांचल में शिक्षा और संस्कारों की अनूठी पहल

Newsdesk

नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बॉलीवुड में घमासान,

Newsdesk

रांझी में 25 और 26 अक्टूबर को होगा 44वां विशाल इनामी दंगल

Newsdesk

Leave a Comment