42.5 C
Jabalpur
April 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

पाक ने एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

जम्मू, 29 सितम्बर | पाकिस्तान ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना किसी उकसावे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि अल सुबह 4.30 बजे, पाकिस्तान ने पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी करके और मोर्टार से गोले दागकर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन शुरू किया।

उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया।”

इस वर्ष की शुरुआत से पाकिस्तान 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए द्विपक्षीय संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

इस साल एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा किए गए अब तक 3,186 से अधिक संघर्ष विराम उल्लंघन में कुल 24 नागरिक मारे जा चुके हैं और 100 से अधिक घायल हुए।

अन्य ख़बरें

बंगाल चुनाव: मतदाताओं को डराने-धमकाने की खबरों के बीच राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल काकद्वीप पहुंचे

Newsdesk

बंगाल के कलाकारों को प्रधानमंत्री मोदी ने भेजा बधाई पत्र, सिलिगुड़ी रैली में भेंट की थीं चित्र और कलाकृतियां

Newsdesk

दुबई में बैठे आकिब ने पासपोर्ट फाड़कर भारत न लौटने की दी धमकी, इंस्टाग्राम पर वीडियो किया पोस्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading