33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 1,081 नए मामले, सक्रिय मामले 17 हजार पार

श्रीनगर, 30 सितम्बर | जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 1,081 नए लोग पॉजिटिव पाए गए, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में मामलों की संख्या बढ़कर 74,095 हजार हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 1,081 नए मामलों में, 640 मामले जम्मू संभाग से और 441 मामले कश्मीर संभाग से हैं।

इस दौरान यहां कोरोनावायरस से 19 लोगों की मौत हो गई है, जिससे प्रदेश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,164 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश में इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 55,517 हो गई है।

प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 17,414 है, जिनमें से 10,175 मामले जम्मू संभाग से और 7,239 कश्मीर संभाग से हैं।

अन्य ख़बरें

स्पेस में तैयार हो रहे स्टेम सेल्स से बेहतर हो सकता है कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर का इलाज

Newsdesk

इबोला का खतरा: बीएमसी ने कस्तूरबा अस्पताल में 10 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड तैयार किया

Newsdesk

डिहाइड्रेशन ही नहीं, हीट स्ट्रोक से भी बचाव में कारगर ‘अनानास’, पीरियड्स में भी फायदेमंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading