35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पंजाबी, हिंदी रैप में बहुत बदलाव आया है: यो यो हनी सिंह

नई दिल्ली, 30 सितंबर | डेढ़ दशक से म्यूजिक इण्डस्ट्री में सक्रिय रैप सुपरस्टार यो यो हनी सिंह का कहना है कि इस दौरान पंजाबी और हिंदी रैप में काफी बदलाव आया है। हनी सिंह ने आईएएनएस को बताया, “विकास हर चीज में होता है, चाहे वह संगीत हो, जीवनशैली या लेखन या और कुछ। समय के साथ बदलाव आते हैं और यही अच्छा है कि आप इसे स्वीकार कर लें।”

खुद में किए गए बदलावों को लेकर उन्होंने कहा, “मैंने 2005 में जब पहली बार गाया था, तो यह एक अंग्रेजी आरएंडबी था, जो पूरी तरह रैप नहीं था। 2007 और 2008 में मैंने पंजाबी रैप शुरू किया। यह ‘चंडीगढ़ दे नजारे’ नाम से एक रीजनल एल्बम था। तब से 12 साल से अधिक हो गए हैं और इस दौरान पंजाबी और हिंदी रैप में बहुत बदलाव आया है। मैं उस बदलाव के साथ बदल गया हूं। परिवर्तन हमेशा अच्छा होता है।”

हनी सिंह का हाल ही में नया ट्रैक ‘बिल्लो टू अग’ आया है। यह गाना गैर-फिल्म सर्किट में नया है जिसमें हनी सिंह ने गायक सिंहस्टा के साथ कोलेबरेट किया है।

अन्य ख़बरें

मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी’, अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading