35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पर्दे पर पिता की भूमिका निभाने में कुणाल खेमू को मिली वास्तविक जीवन के अनुभवों से मदद

मुंबई, 30 सितम्बर | अभिनेता कुणाल खेमू का कहना है कि वास्तविक जीवन में पिता होने के अनुभवों के कारण उन्हें पर्दे पर पिता का किरदार निभाने में खासी मदद मिली है। वेब सीरीज ‘अभय 2’ में मुख्य भूमिका में नजर आ रहे कुणाल ने कहा, “वास्तविक जीवन में एक पिता होने के नाते कोई भी व्यक्ति पर्दे पर बच्चे और पिता के बीच के रिश्ते को अच्छी तरह समझ सकता है। हालांकि, पर्दे के अभय और वास्तविक जीवन के कुणाल पूरी तरह से अलग लोग हैं।”

इस शो में कुणाल का किरदार अभय प्रताप सिंह के एक बुरे स्वभाव वाले जांच अधिकारी का है। वह स्कूली बच्चों के एक समूह का अपहरण करने वाले लोगों को खोजता है।

यह शो जी5 पर स्ट्रीम होता है।

बता दें कि निजी जीवन में कुणाल और उनकी पत्नी अभिनेत्री सोहा अली खान 3 साल की बेटी इनाया के अभिभावक हैं।

अन्य ख़बरें

मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी’, अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading