31.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमबॉलीवुडमनोरंजन

मुंबई पुलिस ने ‘मी टू’ मामले में अनुराग कश्यप को समन भेजा

मुंबई, 30 सितम्बर | मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप को अभिनेत्री पायल घोष द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के लिए समन जारी किया है। कश्यप को गुरुवार को वर्सोवा पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए तलब किया गया है। मुंबई पुलिस द्वारा साझा किए गए एक आधिकारिक बयान में कहा गया, “वसोर्वा पुलिस स्टेशन द्वारा अनुराग कश्यप को 1.10.2020 के दिन पेश होने के लिए एक समन भेजा गया है।”

पायल की मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ मुलाकात के ठीक एक दिन बाद मुंबई पुलिस द्वारा कश्यप को समन जारी किया गया है। अभिनेत्री के साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले और उनके वकील नितिन सतपुते भी थे।

यह आरोप लगाते हुए कि अभिनेत्री के जीवन को खतरा है, उनके वकील ने राज्यपाल को पत्र सौंपकर पायल और खुद के लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की।

अन्य ख़बरें

मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी’, अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading