34.6 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दीपिका, श्रद्धा, सारा को क्लीन चिट दिए जाने की बात सच नहीं : एनसीबी

मुंबई, 30 सितम्बर | नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्रियों दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान सहित अन्य किसी को भी क्लीन चिट दिए जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है। इन सभी से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सामने आए ड्रग एंगल को लेकर पूछताछ की जा रही है। एजेंसी ने इन्हें क्लीन चिट दिए जाने के दावों को झूठा बताया है।

एक मीडिया रिपोर्ट में हाल ही में यह दावा किया गया कि एनसीबी ने दीपिका, उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश, सारा, श्रद्धा सहित बाकियों को ड्रग्स से संबंधित मामले में क्लीन चिट दे दी है। इसी के मद्देनजर जांच एजेंसी ने अपनी टिप्पणी दी है।

एनसीबी द्वारा शनिवार को मुंबई में दीपिका, श्रद्धा और करिश्मा से उनके उस व्हाट्सअप चैट पर घंटों पूछताछ की गई, जिनमें कथित तौर पर ड्रग्स को लेकर बात की गई थी। इसी दिन एनसीबी ने सारा अली खान से भी पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

एनसीबी ने अपनी जांच के सिलसिले में शुक्रवार को अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह से भी चार घंटे तक पूछताछ की। हालांकि इनसे पूछताछ के बाद प्राप्त निष्कर्षों के बारे में एजेंसी ने अब तक कोई खुलासा नहीं किया है।

अन्य ख़बरें

फीफा वल्र्ड कप में परफॉर्मेंस के बाद नोरा फतेही ने कहा, मैं खुशकिस्मत रही कि मुझे करियर में यादगार पल मिले

Newsdesk

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

ग्राम्य चिकित्सालय 2 का दमदार ट्रेलर जारी, निरहुआ के भोजपुरिया अंदाज ने जीता दिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading