30.9 C
Jabalpur
April 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले 3.42 करोड़ के पार

वाशिंगटन, 2 अक्टूबर | वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 3.42 करोड़ के पार हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतें बढ़कर 1,021,700 से अधिक हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दी। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शुक्रवार तक, कुल मामलों की संख्या 34,200,662 हो गई और संक्रमण से हुई मृत्यु दर बढ़कर 1,021,709 हो गई थी ।

सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका संक्रमण से दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश है। यहां संक्रमण के 7,277,352 मामले और 207,791 मौत दर्ज की गई हैं।

वहीं संक्रमण के मामलों के ²ष्टि से भारत 6,312,584 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 98,678 है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, अधिक मामलों वाले अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (4,810,935), रूस (1,179,634), कोलंबिया (835,339), पेरू (814,829), स्पेन (778,607), अर्जेंटीना (765,002), मेक्सिको (748,315), दक्षिण अफ्रीका ( 676,084), फ्रांस (616,986), चिली (464,750), ब्रिटेन (462,774), ईरान (461,044), इराक (367,474) बांग्लादेश (364,987), और सऊदी अरब (335,097) है।

संक्रमण से हुई मौतों की ²ष्टि से ब्राजील 144,680 मृत्यु दर के साथ दूसरे स्थान पर है।

वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (78,078), ब्रिटेन (42,292), इटली (35,918), पेरू (32,463), फ्रांस (32,034), स्पेन (31,973) ईरान (26,380), कोलम्बिया (26,196), रूस (20,796), अर्जेंटीना (20,288), दक्षिण अफ्रीका (16,866), चिली (12,822), इक्वाडोर (11,433), इंडोनेशिया (10,856) और बेल्जियम (10,016) हैं।

अन्य ख़बरें

भारत-यूएई रिश्ते और मजबूत होने की ओर, संकट के बीच बढ़ा भरोसा

Newsdesk

फैक्‍ट चेक: ब्रिक्स से भारत को बाहर करने का दावा फर्जी, मई में करेगा विदेश मंत्रियों की पूर्ण बैठक की अध्यक्षता

Newsdesk

पाकिस्तान में कम टीकाकरण की वजह से 2026 में खसरे से 71 बच्चों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading