40.5 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जबलपुर में मिले 5 नये कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या बढ़कर 64

जबलपुर 26 अप्रैल। आईसीएमआर लैब से आज रविवार को दोपहर मिली 51 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में पाँच को को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इनमें शुभम काछी उम्र 21 बर्ष, अफसाना बेगम उम्र 42 बर्ष, अल्कामा अंजुम उम्र 17 बर्ष , सुहैल अहमद उम्र 16 बर्ष और आर के पांडे उम्र 66 बर्ष शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है । इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और एक का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था ।

आज रविवार की दोपहर को मिली परीक्षण रिपोर्ट्स में पॉजिटिव पाये गये शुभम काछी मझौली तहसील के ग्राम पौड़ी के रहने वाले हैं । वे 14 अप्रैल को आंध्रप्रदेश से ट्रक में बैठकर यहाँ आये थे उन्हें पौड़ी में ही होम क्वारेन्टीन रखा गया था । दूसरे पॉजिटिव आर के पांडे 858 विजयनगर के निवासी हैं । वे 20 मॉर्च को फ्लाइट से बेंगलोर से जबलपुर आये थे । पैर में फ्रेक्चर होने के कारण वे करीब पाँच दिन पहले मुखर्जी हॉस्पिटल गये थे, जहाँ उन्हें कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दी गई थी। शेष तीन पॉजिटिव अफसाना, अल्काना और सुहैल स्व.शायदा बेगम के परिवारजनों में शामिल हैं ।

सोर्स:
[iframe src=”https://www.facebook.com/plugins/post.php?href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fcollectorjabalpur%2Fposts%2F1050523441988664&width=500″ width=”500″ height=”383″ style=”border:none;overflow:hidden” scrolling=”no” frameborder=”0″ allowTransparency=”true” allow=”encrypted-media”]

अन्य ख़बरें

खबर पांच

Newsdesk

बांके बिहारी मंदिर पैनल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

राजस्थान: इस्लामपुर का नाम बदलने के विरोध में उतरे पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा, कलेक्ट्रेट के बाहर बिगड़ी तबीयत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading