25.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
व्यापारहेडलाइंस

सीएस राजन को कोटक महिंद्रा बैंक के पार्ट टाइम चेयरमैन के रूप में आरबीआई ने दी मंजूरी

मुंबई, 27 दिसंबर । कोटक महिंद्रा बैंक ने बुधवार को कहा कि आरबीआई ने 1 जनवरी, 2024 से दो साल के लिए पार्ट टाइम चेयरमैन के रूप में सी.एस. राजन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। वो बैंक के इंडेपेंडेंट डायरेक्टर हैं।

राजन को 22 अक्टूबर, 2022 को बैंक के बोर्ड में इंडेपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया था।

राजन ने कहा, “मैं बैंक के चेयरमैन के रूप में नियुक्ति स्वीकार करते हुए बहुत आभारी और सम्मानित महसूस कर रहा हूं और बैंक को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और हितधारकों के मूल्य को बढ़ाने की जिम्मेदारी मुझे सौंपने के लिए बोर्ड को धन्यवाद देता हूं। मैं बोर्ड और पूरी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ, दीपक गुप्ता ने कहा: “हम सी.एस. राजन को बैंक के बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति पर बधाई देना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि बैंक को अपने विकास के अगले चरण के लिए राजन के मार्गदर्शन से काफी लाभ होगा।”

अन्य ख़बरें

भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करेगा: वित्त मंत्री सीतारमण

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: इन लोगों के लिए 31 अगस्त है आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन, जानिए किसके लिए कौन-सा फॉर्म होगा सही

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading