29.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

रायपुर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी

रायपुर, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक परिवार के तीन सदस्यों ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लखन सेन अपनी पत्नी रानू और बेटी पायल के साथ टिकरापारा थाना क्षेत्र के मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी में रहते थे। मकान के भीतर से बदबू आई तो स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

बताया गया है कि मृतक लखन सेन की कुल तीन बेटियां हैं जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।

मकान के भीतर से बदबू आने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने घर के अंदर प्रवेश कर देखा तो एक कमरे के पंखे से लखन सेन उनकी पत्नी रानू और पायल के शव लटके हुए थे। सभी के शव एक पंख से मगर अलग-अलग रस्सी से टंगे मिले।

आखिर इस परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया, इसका अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घर की तलाशी ले रही है और आसपास के लोगों से परिवार के संबंध में जानकारी भी जुटा रही है।

अन्य ख़बरें

कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है तेलंगाना पुलिस : केटीआर

Newsdesk

सदर चौपाटी की पान दुकान से प्रतिबंधित ई-सिगरेट जब्त, 5 नग बरामद; संचालक पर कार्रवाई

Newsdesk

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading