November 2, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गोरखपुर में बच्चों ने मुख्यमंत्री को दी नव वर्ष की बधाई

गोरखपुर, 1 जनवरी। नववर्ष का पहला दिन, गोरखनाथ मंदिर दर्शन-पूजन करने गए कुछ बच्चों के लिए यादगार बन गया। नए साल की पहली सुबह न केवल उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलाने वाली रही, बल्कि उन्हें सीएम को हैप्पी न्यू ईयर बोलने और प्रत्युत्तर में ढेर सारा प्यार-दुलार दिलाने वाली भी रही।

संयोगवश सीएम योगी से मिलने का अवसर अकस्मात प्राप्त करने वाले बच्चों में से एक का जन्मदिन भी था, लिहाजा मुख्यमंत्री ने उसे अपने स्नेहिल आशीष से भी खूब अभिसिंचित किया। गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हमेशा की तरह सोमवार को भी मंदिर परिसर का भ्रमण कर रहे थे।

संयोग से यह नए साल का पहला दिन भी है। मंदिर परिसर का भ्रमण करते मुख्यमंत्री की नजर कड़ाके की ठंड में मंदिर में दर्शन पूजन करने आए कुछ बच्चों पर पड़ गई। उन्होंने प्यार से उन्हें अपने पास बुलाया। सीएम योगी से मुलाकात इस तरह हो जाएगी, इसका बच्चों को यकीन ही नहीं हो पा रहा था।

प्रफुल्लित होकर वह मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और चरण स्पर्श कर बोल पड़े, ‘हैप्पी न्यू ईयर महराज जी।’ यह सुनते ही मुख्यमंत्री मुस्कुराने लगे। सिर पर हाथ फेरकर शुभकामनाएं, आशीर्वाद देने के साथ उन्होंने बच्चों का नाम और उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा।

शिवम पटेल नाम के बच्चे ने बताया कि वह प्रयागराज का रहने वाला है और परिजनों के साथ धर्मस्थलों की यात्रा करते हुए गोरखनाथ मंदिर आया है। जबकि गोरखपुर के रहने वाले बालक आकाश ने मुख्यमंत्री से कहा कि आज उसका जन्मदिन है और वह गुरु गोरखनाथ का दर्शन कर आशीर्वाद लेने आया है।

यह सुनते ही सीएम योगी ने उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब पढ़ने, स्वस्थ रहने और खूब आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

अन्य ख़बरें

रामलीला मैदान की रैली बदलाव की आवाज, देश चाहता है परिवर्तन: सपा

Newsdesk

ट्राई सीरीज के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान टीम से हुई चूक, आईसीसी ने लगाया जुर्माना

Newsdesk

नाइलिट में सीनियर सिस्टम एनालिस्ट सहित कई पदों पर नौकरी का मौका, 12 नवंबर तक करें आवेदन

Newsdesk

Leave a Comment