31.4 C
Jabalpur
May 14, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान के स्कूलों में 380 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

कराची, 5 अक्टूबर | पाकिस्तान के सिंध प्रांत में निजी और सरकारी स्कूलों के शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ के कम से कम 380 सदस्यों का कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, निगरानी और मूल्यांकन महानिदेशालय ने रविवार की रिपोर्ट में कहा कि 380 मामलों में से 246 मामले कराची में दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट से पता चलता है कि 12 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच स्कूलों से जुड़े 64,827 लोगों का परीक्षण किया गया था। जिनमें से अभी 10,248 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि 29 जिलों के 2,108 शैक्षणिक संस्थानों में मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुपालन को लेकर निरीक्षण किए गए थे, जिसमें से 46 सरकारी स्कूलों और 1 निजी स्कूल को सील करना पड़ा।

वहीं 857 स्कूल सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। 1,039 स्कूलों में हाथ धोने या सफाई करने वालों के लिए उचित सुविधाएं नहीं थीं, 807 स्कूलों में कक्षाओं को डिस्इंफेक्टेड नहीं किया जा रहा था, 1,204 स्कूलों में स्वच्छ शौचालय नहीं थे और 1,352 स्कूलों ने कोरोनावायरस को लेकर दिशा-निर्देश प्रदर्शित नहीं किए गए थे।

अन्य ख़बरें

भारत-रूस साझेदारी को नई दिशा, जयशंकर-लावरोव की वार्ता में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Newsdesk

बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, एक नागरिक की मौत, दो लोग जबरन गायब

Newsdesk

तिब्बत में चीनी शिक्षा प्रणाली सांस्कृतिक आत्मसात्करण और पहचान के मिटने को लेकर चिंता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading