September 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंस

रूपाली गांगुली ने ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर मंदिरों के किए दर्शन

मुंबई, 12 जनवरी । ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’, ‘अनुपमा’ और अन्य फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर मंदिरों की अपनी हालिया यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा की।

रूपाली ने इस साल की आध्यात्मिक शुरुआत जम्मू के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन से की। हाल में उन्होंने मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर मंदिर के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

रूपाली ने इंस्टाग्राम पर अपनी आध्यात्मिक यात्रा की कुछ तस्वीरें साझा की।

तस्वीरों में उन्हें येलो कुर्ता सेट और लाल जैकेट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने हाई पोनीटेल बनाई हुई हैं, और वह कैमरे के लिए मुस्कुरा रही है।

कैप्शन में, ‘यस बॉस’ एक्ट्रेस ने लिखा: “हमेशा आभार। जय महाकाल”

रूपाली इन दिनों शो ‘अनुपमा’ में लीड रोल में नजर आ रही हैं। यह शो बंगाली सीरीज ‘श्रीमोयी’ पर आधारित है।

इसमें वनराज के रूप में सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना भी हैं।

यह स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading