24 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स.उ.नि. रामसहाय पटेल हुये सेवानिवृत्त

पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी विदाई
जबलपुर। पुलिस कन्ट्रोलरूम में सहायक उप निरीक्षक रामसहाय पटेल पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा द्वारा रक्षित निरीक्षक जबलपुर जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आप की 40 साल 03 माह की सेवा अवधि शानदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुये जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप की उज्जवल छवि रही है एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्या का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

अन्य ख़बरें

भेड़ाघाट में हैलीपैड के लिए प्रस्तावित भूमि से अवैध कब्जा हटाया

Newsdesk

घमापुर-आंबेडकर चौक फ्लाईओवर की उम्मीद जगी, हाईकोर्ट की निगरानी में तेज हुई प्रक्रिया

Newsdesk

गेट बंद होने के बाद घटा नर्मदा का जलस्तर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading