October 31, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनराष्ट्रीयहेडलाइंस

राजस्थान में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव शुरू

जयपुर, 12 जनवरी । राजस्थान के बीकानेर जिले में हेरिटेज वॉक के साथ शुक्रवार को तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ऊंट महोत्सव शुरू हुआ।

महोत्सव के पहले दिन देशी-विदेशी पर्यटक लोक संस्कृति के इस जश्न में डूबे नजर आए।

उत्सव की शुरुआत रामपुरिया हवेली से हुई, जिसमें सजे-धजे ऊंट, पारंपरिक रंग-बिरंगी पोशाकें पहने महिलाएं और लोक कलाकार हेरिटेज वॉक में शामिल हुए।

स्थानीय लोक कलाकारों ने लोकगीतों के साथ-साथ रम्मतों के दौरान गाए जाने वाले गीत और नृत्य प्रस्तुत कर स्थानीय संस्कृति का परिचय दिया। हेरिटेज वॉक के दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर और रंगोली सजाकर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

सिटी पार्क में उत्सव जैसा माहौल बन गया। हेरिटेज वॉक देखने के लिए सुबह बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग पहुंचे। पदयात्रा रामपुरिया हवेली से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राव बीकाजी की टेकरी पर समाप्त हुई।

बीकाजी की टेकरी पर पर्यटन विभाग द्वारा प्रतिभागियों के लिए रंगोली, मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, साथ ही विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया गया।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment