September 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

मकर संक्रांति हाट में लगी भीषण आग, पटाखे की कई दुकानों के अलावा दर्जन भर बाइक और पिकअप राख

जमशेदपुर, 13 जनवरी । पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया प्रखंड के केरुकोचा में मकर संक्रांति के मौके पर लगी हाट में शनिवार को भीषण आग लग गई। पटाखे की एक दर्जन दुकानों के साथ 13 बाइक और एक पिकअप वैन जलकर खाक हो गई। आग लगने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, लेकिन, गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

हादसे की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिसने करीब डेढ़ घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि हाट में पटाखे की एक दर्जन दुकानें भी लगाई गई थी।

एक दुकान से शुरू हुई आग देखते-देखते पूरे हाट में फैल गई। लोग अपने सामान लेकर किसी तरह भागे। पटाखों के लगातार विस्फोट से घबराए लोग इधर-उधर भागे। ऊंची लपटें उठने लगीं और दूर तक धुएं का गुबार फैल गया।

हाट में खड़ी 13 बाइक और एक पिकअप वैन भी आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बाइक पटाखा विक्रेताओं की थी। श्यामसुंदरपुर थाना के प्रभारी दिलीप विलूम ने बताया कि मकर संक्रांति को लेकर हाट में पटाखे की दुकानें लगाई गई थी, इसकी परमिशन नहीं ली गई थी। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि लोग सालभर मकर संक्रांति के हाट का इंतजार करते हैं। लोगों को सस्ते में सामान मिलता है। पटाखे की दुकान के कारण लोगों की गाड़ियां जल गईं। मैंने प्रशासन से मुआवजे को लेकर बात की है।

अन्य ख़बरें

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

यूरोप से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading