26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

गोवा कोर्ट ने सूचना सेठ की पुलिस हिरासत पांच दिन और बढ़ाई

पणजी, 15 जनवरी । गोवा की एक अदालत ने सोमवार को अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप सीईओ सूचना सेठ की पुलिस हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी।

39 वर्षीय सेठ को 9 जनवरी को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया था, जब वह कैब से बेंगलुरु जा रही थी।

शुरु में उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था और सोमवार को उसकी हिरासत पांच दिन के लिए और बढ़ा दी गई।

पुलिस उपाधीक्षक विश्वेश करपे ने आईएएनएस को बताया, “सेठ को आज अदालत में पेश किया गया और उसकी हिरासत पांच दिनों के लिए बढ़ा दी गई है।”

पुलिस के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की रहने वाली सेठ बेंगलुरु में बस गई थी। उनकी शादी केरल के एक शख्स से हुई थी और अब दोनों का तलाक हो चुका है।

पुलिस ने कहा कि वह 7 जनवरी को अपने चार साल के बेटे के साथ उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में गई थी और कथित तौर पर अपराध को अंजाम देने के अगले दिन बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई।

अन्य ख़बरें

दुनिया की आर्थिक बढ़ोतरी की अगली बड़ी लहर का नेतृत्व करने की क्षमता भारत के पास: आईएमएफ

Newsdesk

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से पहले भाजपा ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ का प्रचार शुरू किया

Newsdesk

विश्व ओजोन दिवस पर नेताओं ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश, कहा- ओजोन परत बचाएं, भविष्य सुरक्षित बनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading