November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा दादरी बाईपास पर घने कोहरे की वजह से आपस में टकराए 10 वाहन

ग्रेटर नोएडा, 16 जनवरी । घने कोहरे के कारण लगातार एक्सीडेंट बढ़ रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के दादरी बाईपास पर भी मंलगवार सुबह घने कोहरे के कारण एक के बाद एक 10 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने घायलों को गाड़ियों से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना दादरी क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर सुबह लगभग 8.45 बजे अंडरपास से उतरते ही गाड़ी आईसर कैंटर ने लेफ्ट टर्न ली जिसके पीछे एक ट्रक टकराया और उसके पीछे आईसर कैंटर रूक गया।

इस प्रकार घना कोहरा होने के कारण करीब 10 वाहन आपस में टकरा गये। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। चार व्यक्ति घायल हुए।

प्राथमिक उपचार के उपरान्त तीन को छुट्टी दे दी गई है। एक का इलाज अभी भी चल रहा है।

सभी गाड़ियों को साइड कर यातायात सुचारू रूप से चालू कराया जा चुका है। वाहनों को घटना स्थल से पुलिस बल द्वारा सुरक्षित स्थान पर लाया गया।

अन्य ख़बरें

मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में ब्रेन डेड मरीज को अंगदान के बाद ,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

Newsdesk

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

Leave a Comment