October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

राजस्थान की महिला विधायक का डीपफेक वीडियो वायरल, विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस से मांगी रिपोर्ट

जयपुर, 17 जनवरी । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पुलिस से बयाना से निर्दलीय महिला विधायक ऋतु बनावत के वायरल हुए डीपफेक वीडियो की जांच करने को कहा है।

ऋतु बनावत का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। बनावत ने राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर फर्जी वीडियो बनाने और वायरल करने के आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

इस संदर्भ में तत्काल कार्रवाई करते हुए देवनानी ने भरतपुर महानिरीक्षक (आईजी) को मामले की जांच कर 23 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, राजस्थान की बयाना विधानसभा सीट से निर्दलीय महिला विधायक डॉ. ऋतु बनावत को शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर बदनाम करने की कोशिश की। विधायक बनावत की फोटो एडिट कर एक अश्लील फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।

इस वीडियो में विधायक ऋतु बनावत की फोटो के साथ एक अन्य महिला की न्यूड फोटो भी जोड़ी गई है।

अधिकारियों ने कहा कि वीडियो वायरल होने पर विधायक को फोन आने लगे। उन्होंने तुरंत पुलिस अधीक्षक (एसपी) मृदुल कच्छावा से संपर्क किया और मामला दर्ज करवाया। अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment