26.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

उत्तरकाशी में आया 2.8 तीव्रता का भूकंप

उत्तरकाशी, 18 जनवरी। उत्तरकाशी में गुरुवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह जब लोग अपने घरों में काम कर रहे थे, तभी उन्हें भूकंप के झटके महसूस हुए जिसके बाद लोग डर के कारण अपने अपने घरों से बाहर आ गए।

रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। हालांकि अच्छी बात ये रही कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।

आपको बता दें कि उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला भूकंप के जोन 5 में आता है। यहां कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

वाडिया इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तराखंड का अधिकतर क्षेत्र भूकंप के जोन 4 और 5 में आता है जो बेहद संवेदनशील है। और उत्तराखंड में भविष्य में कभी भी कोई बड़ा भूकंप आ सकता है। इसका भी अंदेशा वैज्ञानिक कई बार जता चुके हैं।

अन्य ख़बरें

धम्म संस्था का मुख्य उद्देश्य शीलवान समाज का निर्माण, सभी पदाधिकारी उद्देश्य की पूर्ति के लिये निष्ठा से कार्य

Newsdesk

फुटबॉल संघ जिला अध्यक्ष एवं विधायक गौरव सिंह पारधी के नेतृत्व में जिले में फुटबॉल को मिल रहा नया मंच

Newsdesk

बुढ़ानपुर पंचायत में ‘भ्रष्टाचार की मिठाई’ का खेल..!

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading