November 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी, अगले 2 दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रुद्रप्रयाग, 18 जनवरी । उत्तराखंड में ठंड और शीत लहर का प्रकोप जारी है। लोगों का जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त है। वहीं दूसरी तरफ लंबे इंतजार के बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है।

जनवरी का पहला पखवाड़ा बीत जाने के बाद बुधवार से पहाड़ों पर मौसम खराब हुआ और देखते ही देखते चारों धाम — गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी शुरू हो गई।

धामों में बर्फ की सफेद चादर बिछनाी शुरू हो गई। धाम का नज़ारा अत्यंत मनमोहक हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार जारी अलर्ट में पहाड़ो पर बर्फबारी का अनुमान लगाया गया था जो सही साबित हुआ।

गुरुवार को भी चारों धामों में मौसम खराब है। अगले 2 दिनों तक केदारनाथ धाम में जबरदस्त बर्फबारी होती रहेगी। वहीं बद्रीनाथ धाम में भी बर्फबारी जारी है। बर्फ़ की सफेद चादर ओढ़े हुए बद्रीनाथ धाम की सुंदरता अलौकिक लग रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment