April 30, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 3.74 करोड़ के करीब : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर | दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या 3.74 करोड़ के करीब पहुंच गई है, जबकि 1,075,700 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि सोमवार सुबह तक, कोरोना के कुल मामलों की संख्या 37,395,029 थी और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,075,750 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, कोरोना के 7,761,637 मामलों और 214,767 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है।

वहीं, कोरोना मामलों के संदर्भ में 7,053,806 मामलों के भारत दूसरे स्थान है, जबकि देश में 108,334 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अन्य शीर्ष 15 देश ब्राजील (5,094,979), रूस (1,291,687), कोलंबिया (911,316), अर्जेटीना (894,206), स्पेन (861,112), पेरू (846,088), मेक्सिको (817,503), फ्रांस (732,434)), दक्षिण अफ्रीका (692,471), ब्रिटेन (606,447), ईरान (500,075), चिली (479,595), इराक (402,330), बांग्लादेश (378,266) और इटली (354,950) हैं।

वर्तमान में मौतों के मामले में 150,488 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

कोरोना के कारण 10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (83,781), ब्रिटेन (42,915), इटली (36,166), पेरू (33,223), स्पेन (32,929), फ्रांस (32,601), ईरान (28,544), कोलंबिया (27,834), अर्जेटीना (23,868), रूस (22,471), दक्षिण अफ्रीका (17,780), चिली (13,272), इक्वाडोर (12,191), इंडोनेशिया (11,844) और बेल्जियम (10,175) हैं।

अन्य ख़बरें

नेपाली एयरलाइंस ने नेटवर्क मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया, बवाल मचने पर मांगी माफी

Newsdesk

चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति मुर्मु से की मुलाकात, हासिल किया परिचय पत्र

Newsdesk

यूईएफए चैंपियंस लीग: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सेनल के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading