29.5 C
Jabalpur
April 25, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बेंगलुरु के होटल से पकड़े गए 65 जुआरी, 96 लाख नकद बरामद

बेंगलुरू, 12 अक्टूबर | बेंगलुरू के एक होटल में पुलिस की अचानक छापेमारी से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। यहां कथित तौर पर जुआ खेल रहे 65 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 96 लाख नकद बरामद किए गए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने यहां एक बयान में कहा, “मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर, शहर की अपराध शाखा (सीसीबी) ने पूर्वी उपनगर के महादेवपुरा में एक होटल पर छापा मारा और सभी 65 आरोपियों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किए और उनसे नकद (96 लाख रुपये) जब्त किए।”

इसे शहर में जुए के कारोबार का भंडाफोड़ का नाम दिया जा सकता है। अचानक किए गए इस छापेमारी से इस बात का खुलासा हुआ है कि अधिकांश जुआरी पड़ोसी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं, जिन्हें शहर के कई कार्यक्रमों में भाग लेने का लालच दिया गया था।

पाटिल ने कहा, “हमें अब ऐसे कार्यक्रमों के आयोजकों की तलाश है क्योंकि ये काफी बड़े पैमाने पर फैले हुए हैं।”

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, “एक अनाम होटल में आयोजित एक समारोह में बड़ी संख्या में आम लोगों की उपस्थिति में न्यायिक पुलिस इसे नोटिस करने में विफल रही।”

अन्य ख़बरें

झांसी में स्थित है विघ्न विनाशक का अद्भुत प्राचीन गणेश मंदिर

Newsdesk

मध्य पूर्व तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा से लेकर उड़ानों तक हालात सामान्य, अब तक 2,729 से ज्यादा भारतीय नाविक सुरक्षित लौटे स्वदेश; 49 पिछले 24 घंटे में लौटे: सरकार

Newsdesk

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में शांतिपूर्ण रहा मतदान, एक भी बूथ पर पुनर्मतदान की सिफारिश नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading