39.5 C
Jabalpur
April 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

अमेरिका में कोविड-19 के मामले 78 लाख के पार

न्यूयॉर्क, 13 अक्टूबर | जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 के कुल मामले 7,802,281 हो गए हैं, वहीं संक्रमण से 214,045 मौतें दर्ज की गई है।

सीएसएसई ने सोमवार को जानकारी दी कि, कैलिफोर्निया में अब तक कुल 857,563 मामले दर्ज किए गए हैं, जो सभी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास में 820,921 मामले दर्ज किए गए हैं, इसके बाद फ्लोरिडा में 736,024, न्यूयॉर्क में 470,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

सीएसएसई के अनुसार, संक्रमण के 210,000 से अधिक मामलों वाले अन्य राज्यों में जॉर्जिया, इलिनोइस, नोर्थ कैरोलिना, एरिजोना, टेनेसी और न्यू जर्सी शामिल हैं।

कोविड-19 से अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है, जो सबसे ज्यादा मामले और मौतों के साथ शीर्ष पर है।

अन्य ख़बरें

घर लौट आओ, भारत को तुम्हारी प्रतिभा की जरूरत है’, श्रीधर वेम्बु ने अमेरिका में रहने वाले भारतीयों से की अपील

Newsdesk

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर हस्ताक्षर से पहले पीएम लक्सन बोले- जो दशकों से नहीं हुआ वह आज होगा

Newsdesk

व्हाइट हाउस इवेंट में बंदूकधारी के ‘टारगेट’ पर थे ट्रंप प्रशासन के अधिकारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading