मुंबई, 14 अक्टूबर | पूर्व ब्यूटी क्वीन और बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली मानुषी छिल्लर अभिनेता अक्षय कुमार के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग के लिए टीम में शामिल हो गई हैं। मानुषी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मेकअप रूम में मिरर सेल्फी लेते नजर आ रही हैं।
अक्षय ने 12 अक्टूबर को फिल्म की शूटिंग शुरू की। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में दिखेंगे, वहीं मानुषी संयोगिता का किरदार निभाती नजर आएंगी।


