November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

घने कोहरे के चलते यमुना एक्सप्रेस पर कई गाड़ियां टकराईं, एक की मौत 9 घायल

ग्रेटर नोएडा, 27 जनवरी । घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण हादसा हुआ। इसमें कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी गाड़ियों को साइड करवाया और यातायात को फिर से शुरू करवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से आगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर करीब 30 किमी आगे पहुंचने पर घने कोहरे के कारण केंटर गाडी़ में पीछे से आ रही एक बस टकरा गयी। जबतक लोग कुछ समझ पाते हादसा हो चुका था।

इसके बाद पीछे से आ रही अन्य दो कार भी बस में टकरा गईं। इसमें 9 व्यक्ति घायल हो गये। हादसे में एक व्यक्ति सत्य प्रकाश, ग्राम कोयला सरैया जिला इटावा की मृत्यु हो गयी है। पुलिस ने घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। ये हादसे नोएडा से आगरा जाते समय बीती रात 2 बजे हुआ है। मामला जेवर थाना क्षेत्र का है।

अन्य ख़बरें

मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में ब्रेन डेड मरीज को अंगदान के बाद ,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

Newsdesk

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

Leave a Comment