September 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

हम लगातार विकेट खोते रहे : स्मिथ

दुबई, 15 अक्टूबर | दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल-3 में मिली एक और हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि टीम लगातार विकेट खोती रही और इसलिए टीम को हार मिली। दिल्ली ने राजस्थान को 162 रनों का लक्ष्य दिया था और एक समय तक मैच में बने रहने के बाद भी आखिरी के ओवरों में लगातार विकेट खोने के कारण राजस्थान मैच हार गई।

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, “निराशाजनक हार। विकेट थोड़ी धीमी हो गई थी, लेकिन जोस बटलर और बेन स्टोक्स ने हमें अच्छी शुरुआत दी थी। इशके बाद संजू सैमसन और स्टोक्स ने अच्छी साझेदारी की। लेकिन हम कई सारे विकेट लगातार खो बैठे। धीमी विकेट पर अंत में रन बनाना मुश्किल होता है।”

उन्होंने कहा, “हमें इसे अंत तक ले जाना था और एक सैट बल्लेबाज चाहिए था, लेकिन हमारे विकेट लगतार गिरते रहे औ हम रन नहीं बना सके।”

अन्य ख़बरें

आईसीसी रैंकिंग: अभिषेक को मिला अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान किशन की बादशाहत बरकरार

Newsdesk

दूसरा टी20: संजू-अभिषेक के बीच 88 रन की तूफानी साझेदारी, 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

Newsdesk

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading