November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

फूड स्टॉल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

ग्रेटर नोएडा, 31 जनवरी । ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज वन सोसाइटी के पास एक फूड स्टॉल में अचानक आग लग गई। आग भीषण थी और देखते ही देखते पूरा स्टॉल जलने लगा। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के मुताबिक बिसरख थाना क्षेत्र के सुपरटेक इको विलेज वन सोसाइटी के पास बुधवार दोपहर को एक चाइनीज फूड स्टॉल में अचानक से आग लग गई। स्टॉल में काम करने वाले लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया और धू-धू करके पूरा स्टॉल जलने लगा।

कुछ ही देर में आग ने पूरे स्टॉल को अपनी आगोश में ले लिया और वह जलकर राख हो गया। सूचना के बाद दमकल विभाग की एक गाड़ी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन, जब तक आग पर काबू पाया जाता पूरा स्टॉल जल चुका था। उसमें रखा हुआ काफी सामान भी जलकर राख हो चुका था। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

अन्य ख़बरें

मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में ब्रेन डेड मरीज को अंगदान के बाद ,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई।

Newsdesk

सहजपुर मटर मंडी के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशने विधायक, कलेक्टर और एसपी पहुंचे शहपुरा

Newsdesk

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

Newsdesk

Leave a Comment