22.9 C
Jabalpur
September 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापारहेडलाइंस

उत्साहवर्धक है अंतरिम बजट, 2047 तक भारत विकसित देश बन जाएगा : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली, 1 फरवरी । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिम बजट को उत्साहवर्धक बताते हुए कहा है कि इससे भविष्य के लिए भी और अधिक आशाएं बनती हैं।

उन्होंने दावा किया कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल करने की उन्हें पूरी उम्मीद है।

संसद भवन परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यह अंतरिम बजट बहुत ही उत्साहवर्धक है, इससे आगे के लिए भी और अधिक आशाएं बनती है।

उन्होंने आगे कहा कि इस अंतरिम बजट से जो संकेत मिले हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था का जो आकार अभी है उसे देखते हुए उन्हें पूरी उम्मीद है कि 2027 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की हो जाएगी।

रक्षा मंत्री ने वर्ष 2030 तक भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 ट्रिलियन डॉलर के पार कर जाने का भी दावा किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

8.86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में दायर की क्रिमिनल रिवीजन याचिका, ईडी कोर्ट के आदेश को दी चुनौती

Newsdesk

जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी पर पहुंचते ही सियासत तेज, भाजपा बोली- राहुल गांधी मांगें माफी

Newsdesk

अलवर में जिंदगी की जीत, 400 फीट गहरे बोरवेल में फंसा 9 वर्षीय भानु 5 घंटे बाद सकुशल रेस्क्यू (लीड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading