32.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

पटना के बाहरी इलाके में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या

पटना, 2 फरवरी । पटना के बाहरी इलाके के एक गांव में गुरुवार को एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान नौबतपुर थाने के ममरेजपुर गांव के मूल निवासी महेश प्रसाद के रूप में की गई है।

पटना के फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ विक्रम सिहाग ने कहा, “पीड़ित शहररामपुर में सरकारी हाईस्कूल का प्रधानाध्यापक था। शाम करीब छह बजे बाइक से घर लौटते समय रुस्तमगंज गांव में बाइक सवार दो हमलावरों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। पीड़ित की मौके पर ही मौत हो गई।”

उन्‍होंने कहा, “हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस कुछ सुराग ढूंढने के लिए पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान ले रही है।“

सिहाग ने कहा, “हम हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी स्कैन कर रहे हैं।“

अन्य ख़बरें

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की

Newsdesk

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading