18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

असम के शिवसागर जिले से दो तेंदुओं के शव बरामद

गुवाहाटी, 2 फरवरी । असम के शिवसागर जिले से दो तेंदुओं के शव बरामद किए गए हैं।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार जिले के खोरोंगा लोनपोटिया क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर शवों को देखा और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

उन्होंने कहा कि शव एक वयस्क नर और मादा तेंदुए का था। ऐसा माना जाता है कि उनकी चार दिन पहले मौत हो गई थी।

तेंदुओं को रिहायशी इलाके में देखे जाने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने चार से पांच घरेलू पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचाया और एक दर्जन से अधिक बकरियों और बछड़ों को मार डाला।

अधिकारी के अनुसार एक शव जंगल के अंदर पाया गया, और दूसरा धान के खेत से बरामद किया गया।

शवों को क्षत-विक्षत हालत में कब्‍जे में लिया गया। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम जांच के बाद ही पता चलेगा।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading