November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

रांची के पास जंगल में जलता हुआ मिला युवती का शव

रांची, 3 फरवरी । रांची के पास स्थित हातमा जंगल में पुलिस ने एक युवती का जलता हुआ शव बरामद किया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जलते हुए शव पर पानी डाला। युवती का चेहरा और कमर से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह जल चुका है। इस वजह से उसकी पहचान नहीं हो पा रही है।

युवती ने ब्लू रंग की लैगिंग्स और गुलाबी रंग का मोजा पहना हुआ था, जिसके आधार पर शिनाख्त की कोशिश चल रही है। हातमा जंगल रांची के मांडर-बुढ़मू थाना क्षेत्र में है।

सुबह करीब नौ बजे ग्रामीणों ने जंगल में शव जलता हुआ देखा। शव के पास से रांची के रंगोली स्वीट्स से खरीदे गए बर्थडे केक का छोटा- सा टुकड़ा और बैग मिला है।

आशंका जताई जा रही है कि किसी का बर्थडे मनाने के बाद युवती की हत्या की गई और शव जलाने का प्रयास किया गया है। एफएसएल की टीम और टेक्निकल सेल जांच में जुटी है।

अंदाजा लगाया गया है कि युवती की उम्र 20-21 साल रही होगी। मौके पर पहुंचे डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने कहा कि हम साक्ष्य जुटा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वारदात को अंजाम देने वाले जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार एमएसएमई को सुविधा प्रदान करने के लिए नई कंपनी गठित करेगी: मोहन यादव

Newsdesk

दिल्ली में बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, कई वाहन लौटाए गए

Newsdesk

‘आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभा रहा मध्य प्रदेश’, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

Newsdesk

Leave a Comment