October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

कोर्ट ने हेमंत सोरेन को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की दी इजाजत

रांची, 3 फरवरी । झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट ने विधानसभा में 5 फरवरी को नई सरकार के लिए होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति दे दी है। सोरेन अभी न्यायिक हिरासत में हैं और शनिवार से ईडी उन्हें पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा में बरहेट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें 31 जनवरी की रात ईडी ने रांची के जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन की ओर से शनिवार को ही पीएमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आग्रह किया गया कि उन्हें 5 फरवरी को 11 बजे एक घंटे के लिए विधानसभा में मौजूदगी की अनुमति दी जाए।

इस अर्जी पर बहस के दौरान सोरेन और ईडी दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश की। हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने कोर्ट में पूर्व में पारित किये गये कई आदेशों की नजीर पेश की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की इजाजत दे दी।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment